देहरादून, ब्यूरो। पदमश्री, द्रोणाचार्य एवं अर्जुन पुरस्कार (शूटिंग) प्राप्त जसपाल राणा, द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून परिसर में आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत निर्माण किये जा रहे शूटिंग रेंज, मल्टीपरपजहॉल तथा अन्य खेल मैदानों व क्रीड़ा हॉलों का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा निर्माणाधीन क्रीड़ा भवनों व खेल मैदानों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर व निर्माण में उच्च गुणवत्ता युक्त बनाये जाने का सुझाव दिया गया। जिससे उत्तराखण्ड राज्य में खेलों हेतु विकसित की जा रही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधायें उपलब्ध होने पर प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों द्वारा पदक प्राप्त करने पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकगें। इस अवसर पर डा० धर्मेन्द्र भट्ट, संयुक्त निदेशक, खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड तथा परियोजना प्रबन्धक उत्तराखण्ड पेयजल निर्माण निगम (खेल इकाई) एंव अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें पढ़ें
खेल के मैदान और पार्कों का होगा जीर्णोद्धार
विकासनगर, ब्यूरो। डाकपत्थर के क्षेत्र के पार्कों और खेल मैदानों के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है। डाकपत्थर स्थित निरीक्षण…
ग्लेशियरों में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने को वैज्ञानिकों की टीम रवाना
चमोली ब्यूरो – ज्योतिर्मठ। नीती घाटी के ग्लेशियर और हिमखंड प्रभावित क्षेत्रों में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने के लिए बृहस्पतिवार…
रुद्रपुर: धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, 45 वर्षीय मुंशी की मौत
ऊधम सिंह नगर ब्यूरो – रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक…
