कार्तिक पूर्णिमा पर 38.90 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी – Uttarakhand Nidhi

कार्तिक पूर्णिमा पर 38.90 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

हरिद्वार ब्यूरो । कार्तिक पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर धर्मनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हरकी पैड़ी समेत शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। शाम की आरती तक करीब 38 लाख 90 हजार श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके थे। स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्यों को रवाना हो गए, जबकि देर शाम तक भी गंगा घाटों पर स्नान के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही स्नानार्थियों की संख्या बढ़ती चली गई। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। हरकी पैड़ी के अलावा आसपास के विभिन्न घाटों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान किया। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *