वाहन चोरी के आरोपी की जमानत खारिज – Uttarakhand Nidhi

वाहन चोरी के आरोपी की जमानत खारिज

ऋषिकेश ब्यूरो । वाहन चोरी के मामले में आरोपी सागर थापा को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार वर्मन की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।अभियोजन पक्ष की ओर से जमानत का विरोध करते हुए बताया गया कि छह से सात अगस्त के बीच ऋषिकेश के खंडा पार्किंग स्थित से एक वाहन चोरी हो गया था। पुलिस ने 14 अगस्त रात 11:45 बजे आईडीपीएल गोल चक्कर के समीप सागर थापा को चोरी किए गए वाहन के साथ गिरफ्तार किया था। जमानत पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *