चमोली ब्यूरो – ज्योतिर्मठ। नीती घाटी के ग्लेशियर और हिमखंड प्रभावित क्षेत्रों में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने के लिए बृहस्पतिवार को वैज्ञानिकों की टीम रवाना हो गई। टीम प्रशासन से इनर लाइन की अनुमति लेने के बाद सीमांत क्षेत्र के लिए रवाना हुई है। पिछले माह नेपाल में आई आपदा के बाद भारत में भी खतरा बने ग्लेशियरों और हिमखंडों को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। इसी के तहत दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि वैज्ञानिकों का दल नीती घाटी में सिस्टम स्थापित करेगा। टीम के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हैं। संवाद
संबंधित खबरें पढ़ें
उत्तराखंड बोर्ड: दिव्यांग छात्र-छात्राओं को राहत, पास होने के लिए मिलेगी पांच प्रतिशत अंकों की छूट
देहरादून ब्यूरो – कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि दिव्यांग छात्र-छात्राओं के उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 28 फीसदी…
उत्तराखंड में पढ़ने वाले छात्रों को 11 लाख रु से अधिक की छात्रवृत्ति देगा वीवो
देहरादून, ब्यूरो। अग्रणी ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड वीवो विद्यासारथी की मदद से उत्तराखंड के वंचित वर्ग के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा…
वितरित करने में कहीं ना कहीं देरी हुई।
इस दौरान खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार जिले में स्थित ज्वालापुर के अंतर्गत अंत्योदय राशि की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा,खाद्य…
