उत्तराखंड में पढ़ने वाले छात्रों को 11 लाख रु से अधिक की छात्रवृत्ति देगा वीवो – Uttarakhand Nidhi

उत्तराखंड में पढ़ने वाले छात्रों को 11 लाख रु से अधिक की छात्रवृत्ति देगा वीवो

देहरादून, ब्यूरो। अग्रणी ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड वीवो विद्यासारथी की मदद से उत्तराखंड के वंचित वर्ग के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए वीवो फॉर एजुकेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम के दूसरे चरण की घोषणा की, जिसके तहत 11 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। वीवो ने अपनी सीएसआर (कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) पहल के तहत 2021 में तेलंगाना और महाराष्ट्र में छात्रवृत्ति कार्यक्रम के पहले चरण की शुरुआत की।
स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत वीवो पांच राज्यों यानी झारखंड, गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में पढ़ने वाले छात्रों के लिए 1.5 करोड़ से ज्यादा का योगदान दे रहा है। ब्रांड के सीएसआर (कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) में, छात्रवृत्ति को टीआईएसएस (टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज) और विद्यासारथी के साथ मिलकर वितरित किया जाएगा, जो कि प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड द्वारा की गई एक टेक्नोलॉजी समर्थित पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *