देहरादून, ब्यूरो। अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री व गृह विभाग राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के पावन काल में उत्तराखण्ड राज्य के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारीगणों की विभिन्न मांगों के संबंध में विचार विमर्श किये जाने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिभागीगणों को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें व्यक्त की गयी। बैठक में उन्होंने समीक्षा करते हुए स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारीगणों के विभिन्न प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये, जिसके क्रम में परिवहन निगम की बसों में ऑनलाइन टिकट बुक किये जाने की व्यवस्था की एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किये जाने एवं अन्य प्रकरणों पर प्रस्ताव प्राप्त होने पर यथाशीघ्र कार्यवाही किये जाने का सचिव, परिवहन विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया।
संबंधित खबरें पढ़ें
दादा-दादी और नाना-नानी ने स्कूल में मचाया धूम – Intellecuals News
ऋषिकेश ब्यूरो जौलीग्रांट। रानीपोखरी स्थित दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल और दून भवानी स्कूल अठूरवाला में ग्रैंड पैरेंट्स डे धूमधाम से…
बैराज में मिला आईएएस के शिक्षक भाई का शव
ऋषिकेश : एसडीआरएफ ने बह्मपुरी के पास गंगा में डूबे आईएएस के शिक्षक भाई का शव बरामद किया। वह सात…
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट
चमोली ब्यूरो उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में मौसम खराब होने के बाद से लगातार बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी…
