चारधाम यात्रा के लिए आठ पदों पर भर्ती, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
चमोली ब्यूरो – चारधाम यात्रा के लिए आठ पदों पर भर्ती, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
ऋषिकेश। अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति प्रतिनियुक्ति, पुनर्नियुक्ति और नियत वेतन के आधार पर की जाएगी।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नियंत्रक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी का एक पद पुनर्नियुक्ति/नियत वेतन पर भरा जाएगा। तहसीलदार/नायब तहसीलदार (यात्रा) का एक पद प्रतिनियुक्ति/पुनर्नियुक्ति तथा सहायक लेखाकार का एक पद प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरा जाएगा।