बदरीविशाल: डीजे बजने पर गरमाया विवाद, भड़के संत-पुरोहित बोले-उत्सव के नाम पर फूहड़ता, यहां शंख बजाना भी वर्जित – Uttarakhand Nidhi

बदरीविशाल: डीजे बजने पर गरमाया विवाद, भड़के संत-पुरोहित बोले-उत्सव के नाम पर फूहड़ता, यहां शंख बजाना भी वर्जित

बदरीनाथ ब्यूरो धाम के आयोजित देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 को लेकर धार्मिक मर्यादाओं का मुद्दा उठ गया है। तीर्थ पुरोहित महापंचायत और ज्योतिर्मठ के संत ने कार्यक्रम के स्वरूप पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।

बदरीनाथ धाम में धार्मिक आयोजन के नाम पर आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्वरूप और प्रस्तुति को लेकर उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने नाराजगी व्यक्त की है। महापंचायत ने कहा कि बदरीनाथ धाम देश के चार प्रमुख धामों में शामिल है।

बदरीनाथ धाम स्थित अराइवल प्लाजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 का आयोजन किया गया था, जिसमें उत्तराखंड के लोक गायक किशन महिपाल, और प्रसिद्ध गायिका प्रियंका महर ने अपनी प्रस्तुति दी थी। दोनों ही कलाकारों का सोशल मीडिया पर विरोध तेज हो गया। प्रियंका महर को लोग खासतौर पर ट्रोल करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *