उत्तराखंड: बदरीनाथ में बना आस्था का कीर्तिमान, टूटे रिकॉर्ड, धाम में पहली बार पहुंचे 17 लाख से अधिक श्रद्धालु
बदरीनाथ ब्यूरो धाम की यात्रा ने इस बार श्रद्धा और संख्या, दोनों के लिहाज से नया इतिहास रच दिया है। यात्रा सीजन खत्म होने से पहले ही धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पुराने सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ चुकी है।
बदरीनाथ धाम की यात्रा ने इस बार श्रद्धा और संख्या, दोनों के लिहाज से नया इतिहास रच दिया है। यात्रा सीजन खत्म होने से पहले ही धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पुराने सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ चुकी है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के बाद अब बदरीनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। धाम के यात्रा इतिहास में यहां पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 79 हजार 805 पहुंच चुकी है। जबकि धाम के कपाट बंद होने में अभी डेढ़ से पौने दो महीने का समय शेष है।