Uttarkashi News: अध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप, एबीवीपी व आर्यन में टक्कर – Uttarakhand Nidhi

Uttarkashi News: अध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप, एबीवीपी व आर्यन में टक्कर

उत्तरकाशी ब्यूरो । छात्रसंघ चुनाव को लेकर जनपद मुख्यालय के पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर तीन सहित कुल 12 प्रत्याशियों ने उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर नामांकन भरे। इस बार अध्यक्ष पद पर छात्र संगठन ओम ग्रुप सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व आर्यन ग्रुप में टक्कर देखने को मिलेगी। साथ ही एनएसयूआई की ओर महज एक सचिव पद पर भी अपना प्रत्याशी उतारा गया है।
बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप के अमित शाह सहित आर्यन ग्रुप के कपिल असवाल और एबीवीपी की ओर से शिवम राणा ने नामांकन पत्र भरा। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के रजत मिश्रा व सुदीप नौटियाल ने निर्दलीय और सचिव पद पर एबीवीपी की सरगम रावत व एनएसयूआई के हिमांशु ने नामांकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *