बागेश्वर ब्यूरो : लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का अब तक पता नहीं चलने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अधिवक्ताओं, परिजनों, नगरवासियों और व्यापार मंडल ने एसबीआई तिराहे पर चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता की जल्द बरामदगी और पूरे मामले का खुलासा करने की मांग की।
Missing Advocate Case Sparks Protest, MLA Joins Sit-in
अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार की तलाश और उनकी बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में लोग एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। अधिवक्ताओं, परिजनों, नगरवासियों और नगर व्यापार मंडल के सदस्यों ने चक्काजाम कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस मामले में अपेक्षित तेजी नहीं दिखा रही है। उन्होंने अधिवक्ता का जल्द पता लगाने और मामले का खुलासा करने की मांग उठाई
