नीम करौली आश्रम में भंडारे का आयोजन – Uttarakhand Nidhi

नीम करौली आश्रम में भंडारे का आयोजन

रानीखेत ब्यूरो-  (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में शनिवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा आश्रम भक्तिमय हो उठा। भजन मंडली की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।दोपहर में हवन, पूर्णाहुति और महाआरती के बाद भंडारा शुरू हुआ। इसमें दूरदराज के गांवों और क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक आश्रम में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *