उत्तराखंड: इन कर्मचारियों को धामी सरकार का दिवाली तोहफा, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी – Uttarakhand Nidhi

उत्तराखंड: इन कर्मचारियों को धामी सरकार का दिवाली तोहफा, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी

देहरादून  ब्यूरो : दीपावली के अवसर पर पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पात्र कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस देने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। पात्र नियमित कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपये तक बोनस दिया जाएगा।

Uttarakhand Government Announces Diwali Bonus for Employees

वित्त विभाग की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, बोनस का लाभ समूह ‘ग’ और ‘घ’ के कर्मचारियों के साथ समूह ‘ख’ के उन अराजपत्रित कर्मचारियों को भी मिलेगा, जिनका ग्रेड पे 4,800 रुपये तक है। पुनरीक्षित वेतनमान में यह वेतन स्तर लेवल-8 तक निर्धारित है। हालांकि, उत्पादकता से जुड़ी किसी अन्य बोनस योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

30 दिन की परिलब्धियों के आधार पर मिलेगा बोनस

शासनादेश के मुताबिक, पात्र कर्मचारियों को 30 दिन की परिलब्धियों के आधार पर बोनस दिया जाएगा। इसके लिए मासिक परिलब्धियों की अधिकतम गणना सीमा 7,000 रुपये तय की गई है। इसी आधार पर नियमित पात्र कर्मचारियों को अधिकतम करीब 6,908 रुपये का बोनस मिल सकेगा।

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

सरकार ने कैजुअल और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी बोनस के दायरे में शामिल किया है। छह दिवसीय कार्य सप्ताह वाले कार्यालयों में पिछले तीन वर्ष या उससे अधिक समय तक हर साल कम से कम 240 दिन काम करने वाले कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *