चंपावत: तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 की तैयारी तेज, 60 दिन तक स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान – Uttarakhand Nidhi

चंपावत: तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 की तैयारी तेज, 60 दिन तक स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

चंपावत ब्यूरो-   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ संकल्प के तहत शनिवार को डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। इसमें आगामी 60 दिनों तक चलने वाले ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0’ की तैयारियों और विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। डीएम ने विद्यालयों, महाविद्यालयों और ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी सरल तरीके से दी जाए। अभियान में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कर तंबाकू से दूर रहने का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *