खो-खो में जोशियाड़ा न्याय पंचायत विजेता व सौरा उपविजेता रहा

उत्तरकाशी ब्यूरो। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की 12 न्याय पंचायतों के करीब छह हजार प्रतिभागियों के बीच आयोजित विधायक चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। समापन पर ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में गंगोटी न्याय पंचायत के खिलाड़ियों का कई स्पर्धाओं में दबदबा रहा। अंडर-19 खो-खो बालक वर्ग में जोशियाड़ा न्याय पंचायत विजेता और सौरा उपविजेता रहा। फाइनल मुकाबला 2-1 से जोशियाड़ा ने जीता। 3000 मीटर दौड़ में गंगोरी के रंजीत प्रथम रहे। गोला फेंक में गंगोरी के शिवांश प्रथम, साल्ड के गौतम द्वितीय और बड़ेथी के राजीव पंवार तृतीय रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.