कोटुली में सड़क और बिजली की बदहाली से ग्रामीण परेशान
जागेश्वर (अल्मोड़ा)ब्यूरो। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के समीप स्थित श्री दंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारियों के गांव कोटुली में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। क्षतिग्रस्त सड़क, बिजली की समस्या और रात में अंधेरे में डूबे रास्तों को लेकर जागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी एवं महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज (कैलाश चंद्र भट्ट) ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।