राज्य आंदोलनकारियों ने की मूल निवास 1950 लागू करने की मांग

उत्तरकाशी ब्यूरो। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति की बैठक में राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों और राज्य के संसाधनों पर पहला अधिकार सुनिश्चित करने के लिए मूल निवास 1950 की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग उठाई गई। वहीं, सर्वसम्मति से विजय बहादुर रावत को समिति का जिलाध्यक्ष चुना गया।
समिति के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह रावत ने कहा कि पृथक उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए उन्होंने अपना जीवन और सर्वस्व न्योछावर किया। इसके बावजूद वर्षों से लंबित न्यायसंगत मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं। लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.