गुमानीवाला में श्रीमद्देवी भागवत महापुराण 24 मई से – Uttarakhand Nidhi

गुमानीवाला में श्रीमद्देवी भागवत महापुराण 24 मई से

देहरादून, ब्यूरो। तीर्थनगरी ऋषिकेश के गुमानीवाला क्षेत्र में 24 मई से श्रीमद देवी भागवत महापुराण व श्रीमद भागवत
महापुराण का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन कैनाल रोड गली नंबर छह गुमानीवाला में किया जाएगा।
जिसमे आचार्य सचिदान्द डंगवाल व आचार्य प्रवर डॉ सतीष कृष्ण नौटियाल शिरकत करेंगे। कार्यक्रम अनुसार बुधवार 25
मई से बुधवार 29 मई तक मंडप पूजन, कथा प्रवचन व आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह दस बजे
प्रारंभ होकर शाम सात बजे तक चलेगा। सोमवार तीस मई को कथा पूजन मंडप पूजन के बाद पूर्ण आहूती व भंडारे का
आयोजन किया जाएगा। जिसमें आयोजकों ने सभी सज्जनों का आमत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *