हल्द्वानी के बनभूलपुरा की इस वक्फ दरगाह में तहसीलदार को बनाया प्रशासक – Uttarakhand Nidhi

हल्द्वानी के बनभूलपुरा की इस वक्फ दरगाह में तहसीलदार को बनाया प्रशासक

हल्द्वानी (ब्यूरो )। वक्फ दरगाह चिराग अली शाह स्थित बनभूलपुरा हल्द्वानी प्रबंध समिति मुतवल्ली की बोर्ड से नियुक्त होने तक उक्त सम्पत्ति की देखरेख हेतु तहसीलदार हल्द्वानी को प्रशासक नामित किया गया है। अपर वक्फ आयुक्त धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड की सर्वसम्मति से प्रशासन नियुक्त किए जाने के लिए प्रस्ताव रखा गया था जिसे उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड ने सर्वसम्मति से प्रशासक नियुक्त करने की अनुमति प्रदान की है। जिसके क्रम में वक्फ दरगाह चिराग अली शाह स्थित बनभूलपुरा हल्द्वानी प्रबंध समिति, मुतवल्ली की बोर्ड से नियुक्त होने तक उक्त सम्पत्ति की देखरेख हेतु तहसीलदार हल्द्वानी को प्रशासक नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *