देहरादून, ब्यूरो। तेजस्वनी चौरिटेबल ट्रस्ट एवं बिज़नेस एसोसिएशन की ओर से मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स हैंडीक्राफ्ट
विभाग के सहयोग से महिला हस्तशिल्पियों, कारिगरों का पंजीकरण किया गया। कैम्प में 35 महिलाओं ने अपने उत्पाद
का पंजीकरण कर विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी ली।
इस बारे में संस्था की अध्यक्ष प्रिया गुलाटी ने कहा कि ये एक पहला कदम था महिलाओं को सरकार से जोड़ने का
जो संस्था की ओर से बढ़ाया गया। जो महिलाएं इस कैम्प में नहीं पहुंच सकी जानकारी के आभाव में उनके लिए अगले 15
दिनों में पुनः एक और कैम्प किया जा रहा है।
कार्यक्रम में त्रिशला मालिक, कविता पाल, अंशिका खुराना, रोमी सलूजा एवं अभिषेक बिश्नोई बतौर समन्वयक मौजूद
रहे।
————————————
