देहरादून, ब्यूरो। ज़िला रेडक्रास शाखा देहरादून एवं स्वास्थ्य हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का
आयोजन प्राचीन शिव मन्दिर, रीठा मंडी, निकट मुस्लिम कॉलोनी, लक्खीबाग में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक किया गया।
जिला रेडक्रास समिति द्वारा स्वास्थ्य हॉस्पिटल, न्यू रोड, निकट यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के समस्त चिकित्सकों व
तकनीशियनों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह तथा रेडक्रास के संस्थापक सर हेनरी ड्यूनांट का
चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। शिविर का समापन शिविर संयोजक व रेडक्रास प्रबंधन समिति सदस्य विकास कुमार
द्वारा स्वास्थ्य हॉस्पिटल की टीम, प्राचीन शिव मन्दिर समिति,रीठा मंडी की प्रबन्धन समिति, रेडक्रास सोसाइटी के
सदस्यों व लाभार्थियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करके हुआ। शिविर का कुशल संचालन रेडक्रास प्रबंधन समिति
सदस्य पद्मिनी मल्होत्रा द्वारा किया गया।
———————————————–
