प्रसिद्ध उद्यमी जे.सी. चौधरी की ’द इनक्रेडिबल आकाश स्टोरी’ नामक जीवनी का हुआ विमोचन – Uttarakhand Nidhi

प्रसिद्ध उद्यमी जे.सी. चौधरी की ’द इनक्रेडिबल आकाश स्टोरी’ नामक जीवनी का हुआ विमोचन

देहरादून, ब्यूरो। प्रसिद्ध उद्यमी, शिक्षाविद्, अंकशास्त्री, परोपकारी जे.सी. चौधरी की बहुप्रतीक्षित जीवनी का दिल्ली में
आयोजित एक शानदार कार्यक्रम के दौरान विमोचन किया गया, जिसमें राजधानी की तमाम दिग्गज हस्तियां उपस्थित
रहीं। नामचीन प्रकाशक ओम बुक्स इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित ’द इनक्रेडिबल आकाश स्टोरी’ नामक यह पुस्तक हरियाणा
के एक कॉलेज के फैकल्टी सदस्य की भूमिका में मामूली शुरुआत करके आकाश इंस्टीट्यूट को भारत में कोचिंग संस्थानों
की सबसे बड़ी श्रृंखला के रूप में स्थापित करने तक श्री चौधरी की यात्रा का लेखा-जोखा है।
प्रतिष्ठित लेखक/पत्रकार अंशु खन्ना द्वारा लिखित पुस्तक में श्री चौधरी ने अपने प्रेरणादायक जीवन का वर्णन किया है। इस
वर्णन में उन्होंने अपनी इस दास्तान में मैंने एक शिक्षाविद्, उद्यमी और अंकशास्त्री के रूप में लोगों को, विशेष रूप से
युवा पीढ़ी को सफलता की ओर ले जाने के लिए अपनी 40 साल की यात्रा चित्रित करने की कोशिश की है। मैंने सारे
मूल्यवान पाठ बहुत ही सार्थक शब्दों के माध्यम से अंकित किए हैं, इस उम्मीद के साथ कि मेरे पाठक इन्हें पढ़ने का आनंद
लेंगे और अपने जीवन में उतारेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *