देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश के परिवहन मंत्री चंदन राम दास की अध्यक्षता में मंगलवार को देवेन्द्र शास्त्री भवन, सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में सड़क दुर्घटना एवं मृत्यु दर को कम करने के लिये आई-रैड (एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस) परियोजना का शुभारंभ भी किया। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बताया कि इससे दुर्घटना के कारणों की सही जानकारी होने से संबंधित विभागों के अधिकारी आवश्यक सुधारात्मक उपाय कर सकेंगे। दुर्घटनाओं के सही कारण मालूम होने से आवश्यक सुधारात्मक उपाय किये जाने से दुर्घटनाओं में कमी आयेगी। आई-रैड परियोजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तैयार की गयी एक परियोजना है, जिसे परिवहन विभाग के डाटाबेस ‘‘वाहन‘‘ एवं ‘‘सारथी‘‘ से इन्टीग्रेटिड किया गया हैं। उक्त पोर्टल में अन्तर्विभागीय वर्कफ्लो की व्यवस्था की गयी है। परियोजना में मुख्य रूप से 04 स्टेक होल्डर पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग हैं।
बैठक में अरविन्द सिंह ह्यॉंकी, सचिव, परिवहन, एच0सी0सेमवाल, सचिव, आबकारी, वी0के0सुमन, प्रभारी सचिव, शहरी विकास, मुख्तार मोहसिन, पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक, यातायात, करन सिंह नगन्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढवाल, रणवीर सिंह चौहान, परिवहन आयुक्त, अरूणेन्द्र चौहान, अपर सचिव, स्वास्थ्य, अतर सिह, अपर सचिव, गृह/लो0नि0वि0, एस0के0सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त/अध्यक्ष, लीड एजेन्सी, डॉ0 अनिता चमोला, सहायक परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड के अतिरिक्त परिवहन, पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा, शहरी विकास, वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
