देहरादून/टिहरी, ब्यूरो। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षान्त समारोह का आयोजन करने का निर्णय ले लिया है, जो पिस्टल वीड कालेज ऑफ इन्फोरमेसन टैक्नालॅाजी, देहरादून में जून, 2022 (तृतीय/चतुर्थ सप्ताह) में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। समारोह स्थल की स्वीकृति प्रेम कश्यप, चौयरमैन, पिस्टल वीड कालेज ऑफ इन्फोरमेसन टैक्नालॅाजी ने विश्वविद्यालय को दे दी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भट्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 एम0एस0 रावत, वित्त नियंत्रक नमिता सिंह, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट व डॉ. बी0एल0 आर्य, सहायक कुलसचिव देवेंद्र रावत व हेमराज चौहान और प्रभारी प्रशासन एस0डी0 नौटियाल ने दीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी कर्मचारियों के साथ जोर शोर से कार्य करना शुरू कर दिया है। इन अधिकारियों को दीक्षान्त समारोह के सफल अयोजन हेतु विशेष जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
विश्वविद्यालय की इस अनूठी पहल का सभी सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों/संस्थानों में खुशी की लहर है और इसके लिये उन्होने कुलपति डा0 ध्यानी का आभार व्यक्त किया है।
