आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत-चीन-नेपाल सीमा पर देशभर साइकलिस्ट फहराएंगे 75 तिरंगे – Uttarakhand Nidhi

आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत-चीन-नेपाल सीमा पर देशभर साइकलिस्ट फहराएंगे 75 तिरंगे

 

देहरादून/पिथौड़ागढ़, ब्यूरो। देशव्यापी आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर उत्तराखंड सरकार और स्थानीय पिथौड़ागढ़
जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित की जा रही टूर-डी-कैलाश साईकल रैली में देश भर के 60 से ज्यादा साईकलिस्ट
जुटे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी इस आयोजन के अंतर्गत भारत-चीन-नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड में समुद्र
तल से लगभग 10,500 फीट पर स्थित गुंजी चोटी में इस साईकल रैली का शुभारंभ करेंगें। उपायुक्त पिथौड़ागढ़ आशीष
कुमार चौहान ने बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर साईकलिस्ट इस चोटी पर 75 तिरंगे फहरा कर देश का
गौरव बढ़ायेंगें।
इवेंट डायरेक्टर यतिंदर मंमगाई ने बताया कि सीमांत क्षेत्र में तिरंगे का मान बढ़ाने के साथ साथ जिला प्रशासन का
प्रयास सुदूर दुर्गम क्षेत्रों जैसे आदि कैलाश, ओम पर्वत आदि धार्मिक मान्यताओं वाले स्थानों में ‘रिस्पोंसिबल टूरिज्म’ को
बढ़ावा देना है। उन्होंनें इस बात पर भी बल दिया कि आयोजन के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही प्रदेश में
माउंटेन बाईकिंग में आपार संभावनाओं को तलाशना है। उन्होंनें बताया कि यह आयोजन जीरो कार्बन फुटप्रिंट एक्टिविटी
हैंजिसमें र्प्यायवरण के प्रति सभी साईकलिस्ट सजगता दिखायेंगें। मंमगाई का प्रयास इस बार के नॉन कोम्पिटेटिव
आयोजन को इंटरनैश्नल इवेंट बनाकर अल्ट्रा कोम्पिटेटिव बनाना है और पिथौड़ागढ़ और उत्तराखंड को साईकलिंग
मानचित्र पर लाना है।
——————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *