देहरादून, ब्यूरो। पदमश्री, द्रोणाचार्य एवं अर्जुन पुरस्कार (शूटिंग) प्राप्त जसपाल राणा, द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून परिसर में आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत निर्माण किये जा रहे शूटिंग रेंज, मल्टीपरपजहॉल तथा अन्य खेल मैदानों व क्रीड़ा हॉलों का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा निर्माणाधीन क्रीड़ा भवनों व खेल मैदानों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर व निर्माण में उच्च गुणवत्ता युक्त बनाये जाने का सुझाव दिया गया। जिससे उत्तराखण्ड राज्य में खेलों हेतु विकसित की जा रही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधायें उपलब्ध होने पर प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों द्वारा पदक प्राप्त करने पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकगें। इस अवसर पर डा० धर्मेन्द्र भट्ट, संयुक्त निदेशक, खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड तथा परियोजना प्रबन्धक उत्तराखण्ड पेयजल निर्माण निगम (खेल इकाई) एंव अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें पढ़ें
अग्निपथ योजना सैन्य परंपरा के खिलाफः कांग्रेस
अग्निपथ योजना सैन्य परंपरा के खिलाफः कांग्रेस देहरादून, ब्यूरो। सेना में युवाओं को अल्पकालिक नौकरी देने के लिए केंद्र सरकार…
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए : सीएम
देहरादून 28 अप्रैल। राज्य के धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेशी मेहमानों का भराड़ीसैंण में किया स्वागत।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेशी मेहमानों का भराड़ीसैंण में किया स्वागत मुख्यमंत्री ने विदेशों से आए डेलिगेट्स के…
