अग्निपथ योजना सैन्य परंपरा के खिलाफः कांग्रेस – Uttarakhand Nidhi

अग्निपथ योजना सैन्य परंपरा के खिलाफः कांग्रेस

अग्निपथ योजना सैन्य परंपरा के खिलाफः कांग्रेस

देहरादून, ब्यूरो। सेना में युवाओं को अल्पकालिक नौकरी देने के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के
कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इस योजना का विरोध किया है।
कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी और विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जब प्रदेश के युवाओं ने अग्निपथ योजना का विरोध
किया तो सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए हल्द्वानी में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया। भुवन कापड़ी
ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रदर्शन कर रहे युवाओं को धमका रही है और उनके खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन
का मुकदमा दर्ज कर रही है।
उन्होंने कहा अग्निपथ योजना से देश की सुरक्षा को खतरा है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पूरे देश में
अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में आक्रोश है। जो बच्चे वर्षों से सेना में जाने का सपना पूरा करने के लिए जी-तोड़
मेहनत कर रहे हैं, ये योजना उनके सपनों को तोड़ने का काम कर रही है। हल्द्वानी में हुए लाठीचार्ज पर बोलते हुए समित
हृदयेश ने कहा कि इस घटना के बाद मुख्यमंत्री को यह कहने का हक नहीं कि वो सैन्य परिवार से आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *