देहरादून, ब्यूरो। आराध्य देव गणपति की पूजा के साथ बुधवार से गणेश महोत्सव शुरू हो जाएगा। ढोल नगाड़ों के साथ नगर परिक्रमा के बाद गणपति बप्पा स्थापित होंगे। दो साल बाद इस महोत्सव को लेकर आयोजकों में भी खासा उत्साह है। घरों में जहां लोग तैयारी में जुटे हैं वहीं शहर के विभिन्न जगहों पर पांडाल सज चुके हैं। गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11.24 से दोपहर 1.54 बजे तक रहेगा। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस बार बुधवार को गणेश चतुर्थी के साथ 10 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत होगी। देहरादून की बात करें तो यहां पटेलनगर, मन्नूगंज, प्रेमनगर, क्लेमेनटाउन आदि क्षेत्रों में पांडाल सजाकर इस महोत्सव को उल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। गणपति के भजन और झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। गणेश उत्सव मंडल सर्राफा बाजार के कोषाध्यक्ष संतोष माने ने बताया कि इस बार 16वां गणेश महोत्सव धामावाला मोहल्ला में मनाया जाएगा। शाम 7.30 बजे गणपति की स्थापना होगी। महोत्सव में भंडारा, रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
संबंधित खबरें पढ़ें
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और IPS अधिकारियों के दायित्वों में हुआ बदलाव
उत्तराखंड शासन में बड़े स्तर पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव हुआ है. 13 आईएएस और 10 पुलिस अधिकारियों समेत कुल 26…
यात्रा को लेकर डंडी-कंडी और होटल स्वामियों में उत्साह
रुद्रप्रयाग, ब्यूरो। केदारनाथ यात्रा से जुड़े कारोबारियों को इस साल यात्रा से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। डंडी-कंडी हो या…
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने चार को कुचला, मौत से मचा कोहराम
देहरादून में फिर एक बार भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार ने चार व्यक्तियों को कुचल दिया…
