रुद्रपुर ब्यूरो –गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात का खाका तैयार किया गया है। मंगलवार सुबह 7 बजे से शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी और शाम 4 बजे से प्रमुख रास्तों पर यातायात रोका जाएगा।
दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह सात बजे से शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। शाम चार बजे से प्रमुख रास्तों पर भी यातायात रोक दिया जाएगा। फलमंडी से बाटा चौक और अग्रसेन चौक के बीच सभी वाहनों पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों से निपटने के लिए नौ स्थानों पर पुुलिस तैनात रहेगी।
