30 अक्तूबर तक छात्रवृत्ति के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन – Uttarakhand Nidhi

30 अक्तूबर तक छात्रवृत्ति के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

काशीपुर ब्यूरो । मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति पाने वाले को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दस दिन शेष बचे हैं। मेधावी छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज के छात्रवृत्ति नोडल डॉ. भानू प्रताप सिंह गौतम ने बताया कि इंटरमीडिएट में 80 फीसदी अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के प्रथम सेमेस्टर के पात्र मेधावी छात्र-छात्राएं अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तृतीय एवं अन्य उच्च सेमेस्टरों के छात्र-छात्राएं जिन्होंने अपने प्रत्येक सेमेस्टर में 60 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। उन्होंने पात्रता रखने वाले सभी विद्यार्थी अपना आवेदन मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति पोर्टल cmheiss.samarth.ac.in पर 30 अक्तूबर की शाम चार बजे तक ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी जमा करने के लिए समिति सदस्य डॉ. तिलकराम प्रजापति, डॉ. मंजुल गोंडवाल, डॉ. चंद्रकला सिंह से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *