बद्री-केदार की तर्ज पर भव्य स्वरूप लेगा बागनाथ धामः सचिव पर्यटन – Uttarakhand Nidhi

बद्री-केदार की तर्ज पर भव्य स्वरूप लेगा बागनाथ धामः सचिव पर्यटन

देहरादून/बागेश्वर, ब्यूरो। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर द्वारा कुमाऊँ भ्रमण के तीसरे दिन जनपद बागेश्वर में स्थित बागनाथ धाम में केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित अवस्थापना विकास एवं पर्यटक सुविधाओं से सम्बंधित कार्यों को मूर्तरूप दिये जाने हेतु मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत मंदिर परिसर में सभी दुकानों को पर्वतीय शैली में एकरूपता के साथ विकसित किया जायेगा, सरयू तट पर घाटों का निर्माण किया जायेगा, परिसर में साउण्ड एण्ड लाइट शो का संचालन किया जायेगा और संग्रहालय का निर्माण किया जायेगा।

 

पक्षियों पर्यटन ने कहा कि विभाग का एकमेव उद्देश्य इन योजनाओं के माध्यम से पर्यटन अवस्थापना और पर्यटक सुविधाओं का विकास करना है, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु यहां पहुंचे और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी विनीत कुमार, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन पूजा गब्र्याल,  अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, उपजिलाधिकारी हरगिरि, अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य, अधि0अभि0 लोनिवि राजकुमार समेत सिंचाई, पेजयल निगम, ग्रामीण निर्माण विभाग, क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

——————- ———————– ————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *