देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और सोशल मीडिया प्रभारी उमा सिसोदिया ने प्रदेश संगठन में विस्तार करते हुए 19 संगठनात्मक जिलों में से 14 जिलों में नए पदाधिकारीयों को जिला सोशल मीडिया प्रभारी घोषित किया है।
जिनमें अल्मोड़ा संदीप नयाल, चमोली अनुराग पोखरियाल, देवप्रयाग सौरभ शाह, हरिद्वार पुलकित गोयल, काशीपुर अर्शदीप सिंह, कोटद्वार आशीष ध्यानी, नैनीताल मनोज नेगी, परवाह दून सुधीर पंत, पौड़ी गढ़वाल अमन रावत, पिथौरागढ़ हरीश धामी, रुड़की सुहेब अकरम, रुद्रप्रयाग सुनील भट्ट, रुद्रपुर अभिषेक अग्रवाल, टिहरी गढ़वाल रोहन रावत।
