देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बिगवाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय पहुॅचकर ’’आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने एंव जेलों की यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मेयर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक डॉ.शैलेन्द्र मोहन सिंघल, राजेश शुक्ला, डॉ.प्रेम सिंह राणा, अध्यक्ष अनुसूचित जाति मुकेश कुमार, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुरेश परिहार सहित भारत भूषण चुघ, खिलेन्द्र चैधरी, विकास शर्मा आदि उपस्थित थे।
