गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव – Uttarakhand Nidhi

गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव

मसूरी, ब्यूरो। गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस एसआई विनय शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति बीते 9 मई को मसूरी आया था और गेस्ट हाउस में रुका हुआ था। वो मसूरी में नौकरी की तलाश कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात व्यक्ति अपने कमरे में गया। आज सुबह जब सफाई कर्मचारी उसके कमरे में गया तो कमरा खुला हुआ था। सफाई कर्मचारी ने उसे आवाज दी, लेकिन उसने कोई हरकत नहीं की। जिसके बाद कर्मचारी ने गेस्ट हाउस संचालक को उक्त व्यक्ति के बारे में बताया। जब गेस्ट हाउस कमरे में पहुंचा तो वो मृत अवस्था में मिला। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *