जयहरीखाल ब्यूरो। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।अंडर-19 बालिका वर्ग में सौम्या शर्मा, अंडर-19 बालक वर्ग में सागर और वरुण ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीते। अंडर-14 बालक वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालकोट, पोखड़ा के विभोर और करन ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग के बालिका वर्ग में तुलसी जुयाल और आस्था बड़थ्वाल ने भी कांस्य पदक हासिल किया।अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में सार्थक कंडवाल और देवांश शाह ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में संस्कृति गुसाईं ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
संबंधित खबरें पढ़ें
श्रृद्धालु यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन का करें पालन : महाराज
देहरादून। आस्था, तप और श्रद्धा से परिपूर्ण, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक देवाधिदेव महादेव के दिव्य, भव्य और अलौकिक धाम…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, सभी मंत्रियों-सांसदों विधायकों और लोगों को सख्त लहजे में दी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी ने बड़ा बयान जारी करते हुए सभी उत्तराखंडवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के बहकावे…
भैरवनाथ के कपाट खुले, केदारनाथ में अब शुरू होगा विधिवत पूजा अर्चना का दौर
रुद्रप्रयाग, ब्यूरो। केदारपुरी के रक्षक भुकुंट भैरवनाथ के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण के साथ खोल दिए गए हैं। कपाट…
