मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, सभी मंत्रियों-सांसदों विधायकों और लोगों को सख्त लहजे में दी चेतावनी – Uttarakhand Nidhi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, सभी मंत्रियों-सांसदों विधायकों और लोगों को सख्त लहजे में दी चेतावनी


मुख्यमंत्री धामी ने बड़ा बयान जारी करते हुए सभी उत्तराखंडवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के बहकावे में ना आकर एक उत्तराखंड और एक उत्तराखंडी की भावना से मिलकर कार्य करें।

मुख्यमंत्री धामी ने मंच से सख्त लहजे में उन सभी को संदेश दिया फिर चाहे वह लोग कोई भी मंत्री हों, सांसद हों, विधायक हों या कोई आम उत्तराखंडी ही क्यों न हो। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को हमारी सरकार बिल्कुल भी माफ नहीं करेगी, सभी प्रकार के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा और उत्तराखंड की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

सीएम ने कहा कि हमारे आंदोलनकारियों ने उत्तराखण्ड का सपना इसलिए देखा था ताकि उत्तराखंड कै अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंच सके।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *