काशीपुर: खेल महाकुंभ हॉकी चयन प्रतियोगिता में 28 खिलाड़ियों का चयन

काशीपुर में खेल विभाग की ओर से खेल महाकुंभ बालक वर्ग हॉकी की चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान 28 खिलाड़ियों का अगले चरण के लिए चयन हो गया है। शुक्रवार को स्टेडियम में दूसरे दिन बालक वर्ग की हॉकी चयन प्रतियोगिता हुई। इसमें काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर के बालकों ने 35-35 खिलाड़ियों ने दोनों वर्गों में प्रतिभाग किया। अंडर-14 वर्ग में 14 और अंडर-19 में 14 बालकों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 22-25 सितंबर तक हरिद्वार रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में राज्य स्तर पर भाग लेंगे। प्रभारी मोहित रावत ने बताया कि खिलाड़ियों की प्रतिभा एवं शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया गया। वहां पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जेपी यादव, कोच महेश्वर नेगी, मोहित रावत, महिमा भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.