कुछ देर बाद बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट, भक्तों को पुष्प श्रृंगार में दर्शन देंगे बदरीविशाल – Uttarakhand Nidhi

कुछ देर बाद बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट, भक्तों को पुष्प श्रृंगार में दर्शन देंगे बदरीविशाल

चमोली ब्यूरो –आज बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के दिन सोमवार को श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के पुष्प श्रृंगार के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही इस वर्ष चारधाम यात्रा भी संपन्न हो जाएगी।

बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज रात 9.37 पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस वर्ष चारधाम यात्रा भी संपन्न हो जाएगी। कपाट बंद किए जाने की प्रक्रियाएं भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।                                                                                       पुष्प श्रृंगार के दर्शन होंगे

आज बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के दिन श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के पुष्प श्रृंगार के दर्शन करेंगे। इस दिन भगवान नारायण का स्वर्ण श्रृंगार की जगह फूलों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। रात साढ़े सात बजे से कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *