मार्केट का एकलव्य एक्सप्रेस’ से 4,000 से अधिक छात्र हुए लाभान्वित – Uttarakhand Nidhi

मार्केट का एकलव्य एक्सप्रेस’ से 4,000 से अधिक छात्र हुए लाभान्वित

देहरादून, ब्यूरो। राष्ट्रीय प्रतिभूति डिपॉजिटरी लिमिटेड (एन.एस.डी.एल.) ने छात्रों को शिक्षित करने के उद्देश्य से विशेष रूप से तैयार किए गए मार्केट का एकलव्य-एक्सप्रेस नामक कार्यक्रमों की श्रृंखला का सफलतापूर्वक संचालन किया। श्आज़ादी का अमृत महोत्सवश् के तहत 8 भाषाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें देश के सभी राज्यों के 75 से ज़्यादा शहरों के 4,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।डी.ई.ए. और सेबी द्वारा 8 जून, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित श्75 वर्षों में भारत की आर्थिक यात्राश् कार्यक्रम में एन.एस.डी.एल. की पहल, श्मार्केट का एकलव्य-एक्सप्रेसश् पर एक ऑडियो-विजुअल फ़िल्म दिखाई गई। माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण ने इस बैठक की अध्यक्षता की, तथा उन्होंने पहल की सराहना करते हुए इस तरह के प्रयासों को बढ़ाने के महत्त्व को उजागर किया।

इन कार्यक्रमों के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए पद्मजा चंद्रू, एमडी एवं सीईओ, एन.एस.डी.एल., ने कहारू “कार्यक्रम को देश के विभिन्न कॉलेजों और छात्रों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। मार्केट का एकलव्य-एक्सप्रेस पाठ्यक्रम का फास्ट-ट्रैक संस्करण देशभर के विभिन्न स्थानों के 4000 से अधिक छात्रों तक पहुँच चुका है, जिसमें भारत के टियर 2 और टियर 3 श्रेणी के कई शहर शामिल हैं। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि भाग लेने वाले सभी छात्रों में लगभग 48 प्रतिशत लड़कियाँ थीं। हम इन कार्यक्रमों का छात्रों पर सामान्य लेकिन शक्तिशाली प्रभाव देख रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल कम-से-कम 90 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने सकारात्मक रूप से निकट भविष्य में डीमैट खाता खोलकर धन सृजन के अपने सफ़र की शुरुआत करने की इच्छा व्यक्त की है। हम अपने 5 घंटे के ऑनलाइन कार्यक्रम मार्केट का एकलव्य के लिए कॉलेजों के साथ साझेदारी के जरिए युवाओं तक पहुँचने के सिलसिले को आगे भी बरकरार रखेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *