देहरादून, ब्यूरो। मिशन हील एनवायरमेंट एंड सोशल कॉज फ्रॉम चौलेंज पीपल के द्वारा दिव्यांगजन प्रेरणा 2022 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं तीर्थ स्थानों की स्वच्छता हेतु जन जागरण अभियान का आयोजन 15 जून से 18 जून तक किया जाएगा। इस अभियान में यात्रा दल गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम के मध्य पर्यावरण संरक्षण एवं तीर्थ स्थानों की स्वच्छता के लिए जन जागरण अभियान के साथ-साथ स्वच्छता अभियान चलाएगी जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार नौटियाल (प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थाेटीस्ट) एवं ट्रस्ट के सचिव विशाल पंचोली, दिनेश भुजवान, लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा, सुरजन सिंह, नरेंद्र सिंह नेगी, राकेश लाल, राजेश सोलंकी ,एडवोकेट अजय शेखर ,सोबत सिंह नकोटी, प्रांजल नौटियाल, परमवीर सिंह, राजकुमार छाबड़ा, दीपक छाबड़ा, गौरव बहुगुणा, सुरेंद्र सिंह कुंवर प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने कहा कि मिशन हील एनवायरनमेंट एंड सोशल कॉज फ्रॉम चौलेंज पीपल ट्रस्ट,शास्त्री नगर देहरादून विगत कई वर्षों से दिव्यांग जनों के हितार्थ एवं उनके जीवन को उत्कृष्ट सुगम एवं सरल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है जिसमें दिव्यांग जनों को पुनर्वास उपलब्ध कराकर सुगमता की ओर अग्रसर करना व दिव्यांगजनों की सक्रिय भागीदारी से दिव्यांगजनों को प्रेरित कर अनेक साहसिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जाता रहा है। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग जनों के कल्याणार्थ जन सहभागिता व साहसिक एवं प्रेरणादायक कार्यों से दिव्यांग जनों में आत्मविश्वास बढ़ा कर उनको सामान्य जीवन जीने को प्रेरित करना है ट्रस्ट के द्वारा दिव्यांग जनों के लिए कृत्रिम अंगों की सहायता से पैदल यात्रा का आयोजन पहले भी किया गया है जिसमें केदारनाथ गंगोत्री से गोमुख तक की पैदल यात्रा भी कि गई है।
———————————————
