विश्व रक्तदाता दिवस पर पर्ल सोसाइटी के ब्लड फ्रेंड्स करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित – Uttarakhand Nidhi

विश्व रक्तदाता दिवस पर पर्ल सोसाइटी के ब्लड फ्रेंड्स करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित

देहरादून, ब्यूरो। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पर्ल चौरिटेबल सोसाइटी के ब्लड फ्रेंड्स द्वारा समाज सेवा के अन्य क्षेत्रों में कार्यरत लगभग 100 रक्तदाताओं, 40 गैर सरकारी संगठनों, 125 कार्यकर्ताओं/स्वयंसेवकों को सम्मानित करने के लिए मानवता पुरस्कार समारोह का आयोजन होटल वॉयसरॉय, सहारनपुर रोड देहरादून में मंगलवार 14 जून को सुबह 11 बजे हो रहा है। जिसके सम्बन्ध में प्रेस क्लब देहरादून मे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है।
प्रेस वार्ता में पर्ल चौरिटेबल सोसाइटी के सुमित गर्ग, लस्कर, मेघा, रोहिणी और पर्ल चौरिटेबल सोसाइटी के सदस्य भी उपस्थित रहे।
—————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *