हरिद्वार में राजनाथ सिंह देंगे भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार, 21 व 22 को कार्यसमिति की बैठक – Uttarakhand Nidhi

हरिद्वार में राजनाथ सिंह देंगे भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार, 21 व 22 को कार्यसमिति की बैठक

हरिद्वार  ब्यूरो

पार्टी मुख्यालय में हरिद्वार में होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति में प्रथम दिन होने वाली संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की बैठक को लेकर उनके प्रभारियों एवं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों को आवश्यक निर्देश दिए।केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार से भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार देंगे। 21 व 22 नवंबर को होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। सोमवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई।पार्टी मुख्यालय में हरिद्वार में होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति में प्रथम दिन होने वाली संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की बैठक को लेकर उनके प्रभारियों एवं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों को आवश्यक निर्देश दिए। दूसरे दिन होने वाली विस्तृत कार्यसमिति के लिए सभी अपेक्षित पदाधिकारियों, विधायकों, दायित्वधारियों, निकाय एवं पंचायत अध्यक्षों आदि निर्वाचित लोगों तक सभी जरूरी जानकारियां पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक को प्रदेश सह प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल ने भी विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *