देहरादून ब्यूरो – उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर प्रदेश की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने लिखा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। पत्र में चारधाम परियोजना, रेल और हवाई कनेक्टिविटी से लेकर सीमावर्ती गांवों के विकास तक का उल्लेख किया गया हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस पत्र में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के साथ अपने पुराने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए राज्य की विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने लिखा कि कुछ वर्ष पहले बाबा केदार के चरणों में उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। आज यहां के लोगों का परिश्रम और संकल्प उस विश्वास को साकार कर रहा है।प्रधानमंत्री ने पत्र में कहा कि उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के समान विकास के लिए काम कर रही है। राज्य की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में एक दशक के दौरान काफी विस्तार हुआ है। कभी दुर्गम और दूरस्थ माने जाने वाले क्षेत्र आज विकास और सुविधाओं से जुड़ रहे हैं।
