देहरादून ब्यूरो –मां की मृत्यु के बाद पैतृक मकान में एक कमरे के बंटवारे को लेकर परिवार के तीन भाई-बहनों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया।रायपुर थाना क्षेत्र के तरला अधोईवाला में पैतृक संपत्ति के विवाद में मामा ने अपने परिवार के साथ मिलकर भांजे गौरव चौधरी की हत्या कर दी।सामने आया कि मां की मृत्यु के बाद पैतृक मकान में एक कमरे के बंटवारे को लेकर परिवार के तीन भाई-बहनों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान चाकू और खुखरी से हमला किया गया, जिसमें गौरव के सीने पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
भांजे गौरव चौधरी की हत्या में मामा, पत्नी और बेटा गिरफ्तार, एक कमरे के बंटवारे को लेकर था विवाद
