केदारनाथ धाम: बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर में किया प्रवेश, कल भाई दूज पर बंद होंगे कपाट – Uttarakhand Nidhi

केदारनाथ धाम: बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर में किया प्रवेश, कल भाई दूज पर बंद होंगे कपाट

 रुद्रप्रयाग  ब्यूरो – केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर में प्रवेश किया। बुधवार सुबह 8:30 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगीकपाट बंद होने के कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों से साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *