देहरादून: दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम – Uttarakhand Nidhi

देहरादून: दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम

देहरादून ब्यूरो-देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सूरी चौक के पास दोस्तों के बीच हुए विवाद में 15 साल के अर्श नाम के किशोर की मौत हो गई। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि श्रेयस नाम का युवक अर्श को अपने साथ दिवाली पार्टी में ले गया था। इसके बाद वहां दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।परिजनों के मुताबिक, विवाद के दौरान अर्श के साथ उसके दोस्तों ने मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पूरे मामले में श्रेयस और उसके साथ मौजूद युवकों पर आरोप लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *