सितारगंज: रंजिश में दो दोस्तों पर तलवार से जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज – Uttarakhand Nidhi

सितारगंज: रंजिश में दो दोस्तों पर तलवार से जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

ऊधम सिंह नगर  ब्यूरो- सितारगंज में आपसी रंजिश के चलते दो दोस्तों पर तलवार से जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वार्ड नंबर नौ मीना बाजार निवासी उत्कर्ष सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन नवंबर को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी किच्छा रोड निवासी गौरव लूथरा आया और उसे व उसके दोस्त हैदर से गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। घटना से भयभीत होकर उत्कर्ष अपने दोस्त हैदर के साथ आरोपी के मामा अमित धामिर की दुकान पर गया। वहां आरोपी गौरव की शिकायत करने पर वह भड़क गए और दोनों से गाली-गलौज करने लगे। तभी गौरव हाथ में तलवार लेकर मौके पर पहुंच गया। उसने दोनों पर तलवार से हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *