ऊधमसिंह नगर: खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर – Uttarakhand Nidhi

ऊधमसिंह नगर: खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

ऊधमसिंह नगर ब्यूरो- काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर निवासी 22 वर्षीय गुरवीर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह को शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान गोली लग गई। पेट के निचले हिस्से में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे चामुंडा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *