उत्तरकाशी ब्यूरो- बड़कोट। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में शीतकालीन कपाट बंद होने की तैयारियां तेज हो गई हैं। दीपावली के उल्लास के बीच दोनों धामों में मां गंगा और यमुना के मंदिरों को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। यमुनोत्री धाम में तीन और गंगोत्री धाम में पांच क्विंटल रंग बिरंगे फूलों से मंदिरों को सजाया गया है। फूलों से सजे मंदिरों की आकर्षक छटा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, अब दोनों धामों में मां गंगा और यमुना की विदाई की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 10 नवंबर को विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए मुखबा गांव स्थित गंगा मंदिर पहुंचेगी। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर बंद होंगे।
फूलों से सजाए गए यमुनोत्री-गंगोत्री मंदिर
