कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल में 4 बेड आरक्षित, डॉक्टरों की टीम तैनात Aman Maithaniअमन मैथानी – Uttarakhand Nidhi

कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल में 4 बेड आरक्षित, डॉक्टरों की टीम तैनात Aman Maithaniअमन मैथानी

कर्णप्रयाग ब्यूरो। दिवाली के त्योहार के मद्देनजर उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। अस्पताल में अलग से बर्न वार्ड न होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर चार बेड विशेष रूप से आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही त्योहार के दौरान विशेषज्ञों और इमरजेंसी मेडिकल अफसरों (ईएमओ) की टीम चौबीसों घंटे तैनात रहेगी। दिवाली पर आतिशबाजी व अन्य दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। आसपास के क्षेत्रों से भी मरीज रेफर होकर यहां पहुंचते हैं। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. बी.पी. पुरोहित ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *